किसान भवन के समीप मिला व्यक्ति का शव, RFSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। थाना सदर बिलासपुर के अंतर्गत चौकी शहर को आज शाम किसान भवन के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर RFSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी मेन मार्केट बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
#Bilaspur #BilaspurNews #HimachalPradesh #PoliceInvestigation #RFSL #CrimeNews #UTHimachal #UTNews