कोरबा के मिनीमाता बांगो डेम के 7 गेट खोले गए हैं। करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हसदेव नदी और आगे महानदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया सहित जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले अलर्ट मोड पर हैं। महानदी किनारे बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बचाव दल तैनात हैं।
#saktidist
#sakti
#छत्तीसगढ़
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh