
कार से 38.95 ग्राम चिट्टा और 5 सिरिंज बरामद, दो युवक गिरफ्तार।
राजगढ़/सिरमौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस की डिटैक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिपुल के पास एक कार से 38.95 ग्राम चिट्टा और नशे के लिए इस्तेमाल की गई 5 सिरिंज बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में सोलन और शिमला जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ दीपू (25), निवासी कोटला, सोलन और हरीश चौहान (31), निवासी जुन्गा, शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक कार में दो युवक चिट्टे की खेप लेकर जुन्गा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर राजगढ़ पुलिस की डिटैक्शन सेल ने गिरिपुल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका।
तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखे बैग से 38.95 ग्राम चिट्टा और 5 इस्तेमाल की हुई सिरिंज बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया।
मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब चिट्टे की खेप के स्रोत और इसकी आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
#Sirmaur #Rajgarh #Chitta #Heroin #DrugBust #SirmaurPolice #HimachalPradesh #NashaMuktHimachal #UTHimachal #UniqueTodayNews