#अलीगढ़ तिरंगे के रंग में रंगा क्वारसी: भाजपा की यात्रा में मुस्लिम बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दिखाया उत्साह, एकता-अखंडता का दिया संदेश,अलीगढ़। क्वारसी क्षेत्र स्थित एसकेडी स्कूल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कोल विधायक अनिल पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में क्वारसी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक ने माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा का समापन एकता नगर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर हुआ। खास बात रही कि मुस्लिम बच्चे भी देशभक्ति गीतों पर उत्साह के साथ झूमते नजर आए। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करना तथा सभी वर्गों को साथ लेकर महापुरुषों को याद करना है।
#Aligarh #TirangaYatra #BJP #Quarsi #NationalUnity #Patriotism
Koil, Aligarh | Aug 11, 2026