Public App Logo
संवदिया न्यूज के 8वें स्थापना दिवस पर हार्दिक आभार संवदिया न्यूज के 8वें स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर, पिछले 8 वर्षों से लगातार अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन देने वाले हमारे तमाम दर्शकों, विज्ञापनदाताओं एवं एसोसिएट पार्टनर्स का हम हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। इन 8 वर्षों का सफर हमारे लिए केवल पत्रकारिता का सफर नहीं, बल्कि विश्वास, संघर्ष और जिम्मेदारी का सफर रहा है। इस दौरान संवदिया न्यूज ने पूरी निष्ठा के साथ निर्भीक, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने से लेकर जमीनी हकीकत और खोजी खबरों को हमारे साहसी पत्रकार साथियों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहा है। हमने हमेशा माना है कि पत्रकारिता की असली ताकत जनता का विश्वास है। यही विश्वास हमें हर चुनौती के बीच सच के साथ खड़े रहने और हर जरूरी मुद्दे को मजबूती से उठाने की प्रेरणा देता है। आज 8 वर्षों के इस पड़ाव पर हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में भी सच्ची खबर, निर्भीक पत्रकारिता और जनहित की आवाज को पूरी जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुंचाते रहेंगे। बस यूं ही अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखिए। आपका विश्वास ही हमारी ताकत है और आपकी आवाज बनना ही हमारी जिम्मेदारी। संवदिया न्यूज परिवार “संवाद सच्चाई का…” #संवदिया_न्यूज #संवदिया_न्यूज_परिवार #8वां_स्थापना_दिवस #स्थापना_दिवस #8साल_का_सफर #सच्ची_पत्रकारिता #निर्भीक_पत्रकारिता #निडर_पत्रकारिता #निष्पक्ष_पत्रकारिता #खोजी_खबर #जनहित_की_आवाज #जनता_की_आवाज #ग्राउंड_रिपोर्टिंग #बिहार_न्यूज #अररिया_न्यूज #रानीगंज_न्यूज #लोकल_न्यूज #सच्ची_खबर #आपका_विश्वास_हमारी_ताकत #संवाद_सच्चाई_का #8YearsOfSanvadiyaNews #SanvadiyaNews - Raniganj News