जनहित की पत्रकारिता के लिए ETV Bharat के ब्यूरो चीफ सोनू कुमार सम्मानित
Nawada, Nawada | Aug 15, 2026 नवादा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवादा जिला प्रशासन की ओर से जनहित से जुड़े विषयों की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से प्रभावी संप्रेषण तथा जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए ETV Bharat के ब्यूरो चीफ सोनू कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला प्रशासन की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रशस्ति-पत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखने तथा पत्रकारिता के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर सोनू कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन की आवाज़ को मजबूती से सामने रखने का प्रयास करते रहेंगे।