बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के एक युवा प्रशंसक की दीवानगी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। नवादा के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव निवासी मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवाया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘दादा’ और ‘छोटे सरकार’ भी लिखवाया है।
मनखुश फिलहाल 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह अनंत सिंह को पसंद करते हैं और अपनी फैन फॉलोइंग को कुछ अलग अंदाज में दिखाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने शरीर पर उनका टैटू बनवाने का फैसला किया।
मनखुश के मुताबिक, टैटू बनवाना उनके लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। अब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है और लोग इस अनोखे फैन मोमेंट पर चर्चा कर रहे हैं।