#बिसाऊ_पूर्व_चेयरमैन_मुस्ताक_अली_को_मिली_बड़ी_जिम्मेदारी_स्थानीय _निकाय_प्रकोष्ठ_प्रदेश_सचिव_मनोनीत
#प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारी, आगामी निकाय चुनावों में मॉनिटरिंग की भूमिका निभाने की संभावना
बिसाऊ। (अशोक सोनी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बिसाऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुस्ताक अली को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
#मुस्ताक अली को यह जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से स्थानीय निकायों से जुड़े कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई है। माना जा रहा है कि आगामी समय में प्रकोष्ठ की ओर से उन्हें किसी पालिका क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
प्रदेश सचिव मनोनीत होने के बाद मुस्ताक अली ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवण खान तथा जिलाध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी का आभार व्यक्त किया।
मुस्ताक अली ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और स्थानीय निकायों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
मुस्ताक अली को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती है।
#मुस्ताकअली #बिसाऊ #पूर्वचेयरमैन #स्थानीय_निकाय_प्रकोष्ठ #प्रदेशसचिव #कांग्रेस #प्रदेशकांग्रेस #गोविन्दसिंहडोटासरा #जीवणखान #रीटाचौधरी #निकायचुनाव #नगरपालिकाचुनाव #बिसाऊन्यूज #झुंझुनूं #शेखावाटी #राजस्थानकांग्रेस #राजनीतिकसमाचार #BreakingNews #RajasthanNews #shekhawatiexpress#bissau#jhunjhunu#Congress