यूपी टी20 लीग सीजन-4 के तीसरे मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने डकवर्थ-लुईस नियम से लखनऊ फाल्कन्स को 4 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 88 रन बनाए, जिसके बाद बारिश के कारण मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया और गोरखपुर को 100 रन का लक्ष्य मिला। गोरखपुर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन सिद्धांत यादव ने 27 गेंदों में 39 रन बनाकर पारी संभाली और पारस पालावत ने भी जरूरी रन जोड़े। आखिरी ओवर में 3 रन चाहिए थे, जिसे शिवम ने चौका लगाकर 2 गेंद बाकी रहते पूरा कर दिया। लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया और 3 कैच भी पकड़े।
[Gorakhpur, Khabar, News, Lions, Lucknow Falcons, UP T20 League]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #GorakhpurLions #LucknowFalcons #UPT20League