
डॉ. सदन मिश्र का निधन, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका
मधुबनी: सरिसब-पाही निवासी एवं महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह महाविद्यालय, सरिसब-पाही के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सदन मिश्र का शनिवार रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पाहीटोल स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
डॉ. सदन मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया जा रहा है। वे कुशल शिक्षक, मार्गदर्शक और प्रभावशाली वक्ता के रूप में भी जाने जाते थे।
NCC कमांडर के रूप में भी दी सेवा
डॉ. सदन मिश्र एमएलएस कॉलेज, सरिसब-पाही में हिंदी विभागाध्यक्ष रहने के साथ NCC के कमांडर भी रहे। सेकेंड लेफ्टिनेंट से मेजर तक का उनका सफर उल्लेखनीय रहा। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वे NCC ग्रुप मुजफ्फरपुर के चुनिंदा कैडेटों के साथ युद्ध में सहयोग के लिए तेजपुर गए थे।
बताया गया है कि उस दौरान उन्होंने युद्ध से जुड़े कार्यों में योगदान दिया। उनके शैक्षणिक जीवन से जुड़े हजारों छात्र आज देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
डॉ. सदन मिश्र के निधन पर विधायक माधव आनंद, मंत्री नीतीश मिश्र, डॉ. मृत्रनाथ झा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह झा सहित कई बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। #Madhubani #SadanMishra #MLSCCollege #SarisabPahi #1971War #BiharNews #MithilaNews