Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

राजनीति @जशपुर जंक्शन: सागर के हिलोरों में डुबकी लगाती कांग्रेस, खेवनहार कौन? जशपुर में पक रही सियासी खिचड़ी की महक दिल्ली दरबार तक, संगठन से लेकर दावेदारी तक शुरू हुई नई गोलबंदी योगेश थवाईत। जशपुर जशपुर का मौसम इन दिनों बड़ा सुहावना है। पहाड़ों पर बादल हैं, हवाओं में ठंडक है और राजनीति के तालाब में... हिलोरें। सोचा, मौसम का फायदा उठाया जाए और जशपुर की राजनीति के उसी तालाब में एक नजर डाल ली जाए। आखिर सवाल बड़ा है.... कांग्रेस की नैया का खेवनहार कौन? जब से जशपुर जिले को प्रदेश की सत्ता की कमान मिली है, जिले की राजनीति कुछ शांत-सी दिखाई दे रही है। सत्ता पक्ष के समर्थक अपने-अपने हिसाब से भविष्य की जमीन मजबूत करने में व्यस्त हैं। आखिर राजनीति अपनी जगह है और घर-परिवार की चिंता अपनी जगह। दूसरी ओर, जो संगठन की दौड़ में पीछे रह गए, वे अब स्वाभिमान की चादर ओढ़कर अगली पारी की तैयारी में जुटे हैं। कुछ चेहरे अभी भी इंतजार में हैं....शायद कभी आसमान फटे और टिकट, पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी सीधे गोद में आ गिरे! लेकिन इतना तय है कि जशपुर को प्रदेश नेतृत्व मिलना अपने आप में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। भाजपा ने संगठन के बूते जिस तरह जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया, उसने जशपुर की राजनीतिक हैसियत को और बढ़ा दिया है। पहले भाजपा की पतवार देखिए... पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीनों सीटों पर जीत के दौरान संगठन की कमान संभालने वाले सुनील गुप्ता का नाम स्वाभाविक रूप से चर्चा में आता है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरी होने के बाद उन्हें सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी मिलना संगठन में उनकी भूमिका का विस्तार माना जा रहा है। आगे कोई नई जिम्मेदारी मिले तो राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर आश्चर्य शायद ही होगा। अब जिलाध्यक्ष भरत सिंह हैं। और उनकी राजनीति का एक खास पहलू है....हिंदुत्व के मुद्दे पर संगठन को एकजुट रखने की कोशिश। भाजपा की अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं अपनी जगह हैं, लेकिन चुनावी मैदान में जब हिंदुत्व का सवाल आता है तो संगठन का बड़ा हिस्सा एक मंच पर दिखाई देता है। यही भाजपा की ताकत है और कांग्रेस की बड़ी चुनौती भी। अब आइए कांग्रेस के सागर में... जशपुर कांग्रेस की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ उस समय आया जब कांग्रेस ने जिले में तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। उस दौर में जिलाध्यक्ष के रूप में पवन अग्रवाल की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विपरीत राजनीतिक माहौल में संगठन को खड़ा करना और तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत तक पहुंचाना आसान काम नहीं था। लेकिन राजनीति में कुर्सी स्थायी नहीं होती। संगठन बदला। नेतृत्व का समीकरण बदला। विधायकों को संगठन में ज्यादा महत्व मिला और पवन अग्रवाल की जगह यूडी के करीबी माने जाने वाले मनोज सागर यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। यहीं से कांग्रेस के सागर में पहली बड़ी हिलोर उठी। किस दिशा में नाव गई, यह कांग्रेस के भीतर बैठे लोग शायद हमसे बेहतर जानते हैं! अब नाव पर यूडी बैठे हैं... लेकिन मंजिल ? आज कांग्रेस संगठन की कमान यूडी मिंज के हाथों में है। सवाल यह नहीं कि यूडी खेवनहार बन सकते हैं या नहीं। सवाल यह है कि क्या वे पूरे जिले की कांग्रेस को एक नाव में बैठाकर किनारे तक ले जा पाएंगे? क्योंकि जशपुर कांग्रेस में सबसे बड़ी समस्या शायद नाव की नहीं, नाव में बैठे अलग-अलग यात्रियों की दिशा की है। जशपुर में एक धड़ा, कुनकुरी में दूसरा समीकरण और पत्थलगांव में अपनी अलग राजनीतिक गणित,ऐसे में जिलाध्यक्ष के सामने चुनौती केवल भाजपा से मुकाबले की नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर समन्वय बैठाने की भी है। और यही वह जगह है जहां सागर की गहराई शुरू होती है। विनयशील की एंट्री,सियासत में पैराशूट या नई उड़ान ? कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने जिस आक्रामक अंदाज में स्थानीय मुद्दों को उठाना शुरू किया है, उससे यह साफ है कि वे राजनीति को दर्शक दीर्घा से देखने वालों में नहीं हैं। पत्रों के जरिए सवाल, सोशल मीडिया के जरिए हमला और स्थानीय मुद्दों को सत्ता तक पहुंचाने की कोशिश—यह शैली धीरे-धीरे उनकी राजनीतिक पहचान बनाती दिखाई दे रही है। विरोधियों ने उन्हें कभी अनुभवहीन कहा, कभी पैराशूट लैंडिंग वाला नेता बताया। मगर राजनीति का गणित बड़ा बेरहम है,यहां अनुभव का प्रमाणपत्र जनता देती है, विरोधी नहीं।और विनयशील फिलहाल मैदान में दौड़ रहे हैं। दिल्ली तक उनकी सक्रियता और राहुल गांधी की टीम के साथ बढ़ती नजदीकी की चर्चा जशपुर की राजनीति में उन्हें आने वाले समय का महत्वपूर्ण चेहरा बना सकती है। कांग्रेस के पास एक और युवा चेहरा "आशिका कुजूर" जशपुर के बगीचा क्षेत्र के छोटे से गांव ओड़का से निकलकर जिला पंचायत तक पहुंची आशिका कुजूर की राजनीतिक यात्रा भी कांग्रेस के लिए कम महत्वपूर्ण नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लंबी दूरी तक साथ चलने वाली युवा पीढ़ी के चेहरों में उनका नाम रहा। प्रदेश युवा कांग्रेस में जिम्मेदारियां और संगठनात्मक भूमिका उन्हें भविष्य की राजनीति के लिए तैयार करती दिखाई देती है। गांव से शुरू हुई राजनीति यदि दिल्ली तक पहुंचती है, तो उसे सिर्फ संयोग कहकर खारिज करना राजनीतिक भूल होगी। कांग्रेस के पास शायद यही सबसे बड़ा मौका है,पुराने चेहरों की राजनीति और नए चेहरों की ऊर्जा को एक मंच पर लाना। विश्व आदिवासी दिवस ने भी दे दिया संकेत ? इस बार विश्व आदिवासी दिवस पर जशपुर में दिखाई दिया सामाजिक-सामुदायिक उत्साह आने वाले चुनावी समीकरणों का संकेत माना जा सकता है। उरांव समाज की सक्रियता बढ़ी है और ईसाई आदिवासी समाज से राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग भी लंबे समय से उठती रही है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में कुनकुरी से यूडी मिंज को मैदान में उतारकर इस समीकरण को साधने की कोशिश की थी। उस प्रयोग ने कांग्रेस को जीत भी दिलाई।हांलाकि इसे यूडी बरक़रार नहीं रख पाए। अब सवाल यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसी सामाजिक समीकरण को आगे बढ़ाएगी या कोई नया राजनीतिक प्रयोग करेगी? टिकट का फैसला अभी दूर है, लेकिन टिकट की राजनीति की तैयारी काफी पहले शुरू हो चुकी है। जशपुर में विनय भगत का वोट बैंक भी भूले नहीं जशपुर विधानसभा की राजनीति में विनय भगत का दौर भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहा। कांग्रेस का वोटबैंक 50 हजार के आसपास से आगे बढ़कर 70 हजार के पार पहुंचा—यह बदलाव पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत था। लेकिन राजनीति में एक वोट बढ़ता है तो दूसरा वोट कहीं और से खिसकता भी है। हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस की सक्रियता ने उसके परंपरागत मतदाताओं के एक हिस्से को असहज किया,ऐसी राजनीतिक चर्चा भी होती रही। दूसरी ओर भाजपा ने नए मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश की और वर्तमान विधायक रायमुनि भगत ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की। नतीजा सामने है। कांग्रेस के पास वोट था, भाजपा के पास चुनावी मैनेजमेंट। कुनकुरी,सबसे गर्म कुर्सी अब आते हैं उस विधानसभा पर, जहां मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र भी है, भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी। जी हां "कुनकुरी" यह सीट आने वाले समय में सिर्फ विधानसभा चुनाव का मैदान नहीं होगी, बल्कि संगठनात्मक ताकत की परीक्षा भी होगी। एक तरफ भाजपा के भरत सिंह, दूसरी ओर कांग्रेस के यूडी मिंज और मैदान में लगातार सवाल उठाते विनयशील गुप्ता। यहां की राजनीति में अभी बहुत कुछ खुलकर सामने नहीं आया है। क्योंकि राजनीति में युद्ध से पहले की खामोशी कई बार सबसे ज्यादा शोर करती है। पत्थलगांव की पहेली पत्थलगांव में जिला बनाने का मुद्दा कांग्रेस के लिए पुराना राजनीतिक घाव है। रामपुकार सिंह की हार ने यह साबित किया कि लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले राजनीतिक समीकरण भी एक मुद्दे पर उलट सकते हैं। आज भी पत्थलगांव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद रोचक है। विधायक गोमती साय राजनीतिक रूप से अनुभवी हैं और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने में माहिर मानी जाती हैं। अगर पत्थलगांव जिला बनता है तो यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं होगा,इसके राजनीतिक फायदे-नुकसान का हिसाब भी चुनावी पंडित अपनी-अपनी डायरी में लिखेंगे। कांग्रेस को तब नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा। तो आखिर कांग्रेस का खेवनहार कौन? यही तो असली सवाल है। यूडी मिंज के पास संगठन है और पुराना राजनीतिक अनुभव। विनयशील गुप्ता के पास युवा आक्रामकता, स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता और संगठन से बाहर अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश। आशिका कुजूर के पास युवा और आदिवासी नेतृत्व का चेहरा बनने की संभावनाएं हैं। वहीं कांग्रेस के पुराने नेताओं के पास अपना अनुभव, जनाधार और राजनीतिक नेटवर्क है। लेकिन कांग्रेस की सबसे बड़ी जरूरत किसी एक व्यक्ति की नहीं, एक ऐसी टीम की है जो जशपुर की तीनों विधानसभा सीटों को एक राजनीतिक रणनीति में बांध सके। क्योंकि भाजपा ने जशपुर को सिर्फ चुनावी मैदान नहीं समझा। उसने इसे संगठन की प्रयोगशाला बनाया। कांग्रेस को भी अब तय करना होगा कि वह सिर्फ चुनाव के समय जागने वाली पार्टी बनेगी या अगले चुनाव से काफी पहले बूथ से लेकर दिल्ली तक अपनी राजनीतिक पटकथा लिखेगी। फिलहाल जशपुर कांग्रेस के सागर में हिलोरें तेज हैं। नावें कई हैं। पतवारें भी कई हाथों में हैं। लेकिन किनारे तक कौन पहुंचेगा? यह अभी सागर के गर्त में छिपा है। और राजनीति की सबसे मजेदार बात यही है जिसका नाम आज खेवनहारों की सूची में नहीं है,जो अपने नाम की तलाश में हैं हो सकता है कल वही पूरी नाव का कप्तान बनकर सामने आ जाए। जशपुर की राजनीति में अभी मौसम सुहावना है... लेकिन चुनाव तक तूफान आने की पूरी संभावना है।

Jashpur, Jashpur | Aug 13, 2026

MORE NEWS

🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, जशपुर ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

रणजीता स्टेडियम, जशपुर में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, कलेक्टर, DIG एवं SSP जशपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में हजारों की संख्या में आमजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

🇮🇳 तिरंगे की शान, वीरों का बलिदान और विकसित-सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प।

#IndependenceDay #Jashpur #Chhattisgarh #HarGharTiranga #SushasanSarkar

🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, जशपुर ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 रणजीता स्टेडियम, जशपुर में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, कलेक्टर, DIG एवं SSP जशपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में हजारों की संख्या में आमजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 🇮🇳 तिरंगे की शान, वीरों का बलिदान और विकसित-सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प। #IndependenceDay #Jashpur #Chhattisgarh #HarGharTiranga #SushasanSarkar

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

15 अगस्त पर जशपुर में सद्भावना मैच का आयोजन 🇮🇳 #jashpur #जशपुर #chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #कलेक्टर

15 अगस्त पर जशपुर में सद्भावना मैच का आयोजन 🇮🇳 #jashpur #जशपुर #chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #कलेक्टर

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

आज छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" के शुभारंभअवसर पर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम महोदय ने प्रदेशवासियों को बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रदेश भर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान का उद्देश्य, राज्यवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक और सुरक्षित बनाना है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने लोगों से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com "लिंक को क्लिक" कर या QR कोड को स्कैन कर, "जागरूकता की एक सेल्फी' लेने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में उसे 'पोस्ट' करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने संकल्पित है।

#CyberJaagrutiAbhiyaan @CGPoliceDept Cyberdost #Chhattisgarh Police #Chhattisgarh ...

आज छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" के शुभारंभअवसर पर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम महोदय ने प्रदेशवासियों को बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रदेश भर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान का उद्देश्य, राज्यवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक और सुरक्षित बनाना है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने लोगों से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com "लिंक को क्लिक" कर या QR कोड को स्कैन कर, "जागरूकता की एक सेल्फी' लेने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में उसे 'पोस्ट' करने की अपील की। छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने संकल्पित है। #CyberJaagrutiAbhiyaan @CGPoliceDept Cyberdost #Chhattisgarh Police #Chhattisgarh ...

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली ढाल है।

आज के दौर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना और दूसरों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।

इस अभियान से जुड़ें, साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और @cgpolicedept को टैग करें।

#CyberJagrutiAbhiyan #CyberAwareness
#CyberSafety #SafeChhattisgarh
#ChhattisgarhPolice

सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली ढाल है। आज के दौर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना और दूसरों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़ें, साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और @cgpolicedept को टैग करें। #CyberJagrutiAbhiyan #CyberAwareness #CyberSafety #SafeChhattisgarh #ChhattisgarhPolice

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

🚨 ऑपरेशन आघात | जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता 🚨

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रयागराज से 02 फरार आरोपी गिरफ्तार 🚔💥

🔸 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे शारदा केसरवानी (19) एवं मनीष पासी (28) को जशपुर पुलिस ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

🔸 पूर्व में चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 किलो गांजा बरामद किया गया था।

🔸 मामले में गांजा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं नगदी सहित ₹1.13 करोड़ से अधिक की जप्ती।

🔸 पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमनाथ सिंह को जेल भेजा जा चुका है।

🔸 फरार आरोपियों की तलाश में टेक्निकल इनपुट एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जशपुर पुलिस की विशेष टीम प्रयागराज पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाई।

🔸 एंड-टू-एंड विवेचना जारी है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

👮‍♂️ DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई।

नशे के खिलाफ जंग जारी है। 🚔💪

#OperationAghaat #JashpurPolice #जशपुर_पुलिस #नशे_के_खिलाफ_जंग #AntiDrug DrugFreeJashpur

🚨 ऑपरेशन आघात | जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता 🚨 नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रयागराज से 02 फरार आरोपी गिरफ्तार 🚔💥 🔸 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे शारदा केसरवानी (19) एवं मनीष पासी (28) को जशपुर पुलिस ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। 🔸 पूर्व में चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 किलो गांजा बरामद किया गया था। 🔸 मामले में गांजा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं नगदी सहित ₹1.13 करोड़ से अधिक की जप्ती। 🔸 पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमनाथ सिंह को जेल भेजा जा चुका है। 🔸 फरार आरोपियों की तलाश में टेक्निकल इनपुट एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जशपुर पुलिस की विशेष टीम प्रयागराज पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाई। 🔸 एंड-टू-एंड विवेचना जारी है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 👮‍♂️ DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई। नशे के खिलाफ जंग जारी है। 🚔💪 #OperationAghaat #JashpurPolice #जशपुर_पुलिस #नशे_के_खिलाफ_जंग #AntiDrug DrugFreeJashpur

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026