स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व MLC बृजेश सिंह
शुक्रवार को पूर्व MLC बृजेश सिंह ने रसड़ा क्षेत्र के खनवर गांव पहुंचकर दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि 5 अगस्त 2026 को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से बलिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।