
#सेवा संकल्प के अन्तर्गत #नगर पंचायत गजा ने चलाया स्वच्छता अभियान #इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं भी हुए शामिल
#गजा ( डी पी उनियाल) #सेवा संकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत #नगर पंचायत गजा ने #इंटर कॉलेज के गेट से आगे #डांडाचली सडक पर के कटकधार तक स्वच्छता अभियान चलाकर पानी के स्रोतों व सड़क के दोनों ओर की सफाई की।
#स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, पी.एम . श्री., राजकीय इंटर कॉलेज गजा के 37 छात्र छात्राएं भी शामिल हुए। #नगर पंचायत #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर दोनों ओर बिखरी पड़ी प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की थैलियों, कुरकुरे, चिप्स के रैपर, कांच की बोतलें इकट्ठा करके थैलों मे भरकर कूड़ा वाहन मे डाला गया। सडक किनारे पानी के प्राकृतिक स्रोतों की विशेष सफाई की गई। कूड़ा वाहन से सभी कूड़े को कूड़ा डम्पिंग स्थल मे निस्तारित किया गया। #स्वच्छता सुपरवाइजर #महेश सिंह गुसांई ने बताया कि एक माह तक चलने वाले #सेवा संकल्प अभियान में विद्यालयों, व अन्य क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है। #इस अवसर पर नगर पंचायत के #स्वच्छता ब्रांड #एम्बेसडर #दिनेश प्रसाद उनियाल, #इंटर कॉलेज गजा के #शिक्षक #सवेंद्र सिंह नेगी, बलवंत गुसांई, वरुण चौहान, रवि रावत, अनिता देवी, सतीश कुमार, रवि कुमार, गजेंद्र कुमार, मोहन लाल, संजू, मंजू देवी, व इंटर कॉलेज के 37 छात्र छात्राएं शामिल रहे।