बिहटा। बिहटा के ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और ग्रामीण आजीविका को नर्ड दिशा देने के लिए बिहटा में विकसित भारत को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियो के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे विकसित भारत जी-रामजी योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन कर के लिए प्रतिनिधियो को बताया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी विनीता ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इसके तहत 375 प्रकार की योजनाओं पर कार्य करने का बिकल्प दिया गया है। जहां ''वीजीपीपी' प्रक्रिया के तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की बारीकियो के बारे में भी सिखाईं गई। मौके पर उपप्रमुख वरुण कुमार, जेई सत्य प्रकाश चौधरी, अकाउंटेंट अपर्णा कुमारी, पीटीए एनके वर्मा, कौशल किशोर सिन्हा, चिंटू कुमार, सुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। #WorkshopOrganization #bihtabalok #manregaoffice #explore #patnabihta
Maner, Patna | Oct 1, 2026