Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तिसरी प्रखंड कार्यालय की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में 15 अगस्त को विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, तिसरी में सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद थाना में 9:30 बजे, पंचायत भवन में 9:35 बजे, भारतीय स्टेट बैंक में 9:45 बजे, बैंक ऑफ इंडिया में 9:50 बजे और डाकघर में 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।इसी क्रम में विद्युत कार्यालय में 10:10 बजे, मिशन मध्य विद्यालय में 10:15 बजे, वन विभाग में 10:20 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र में 10:25 बजे, सहायता कार्यालय में 10:30 बजे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:40 बजे ध्वजारोहण निर्धारित किया गया है।वहीं, अग्रवाल उच्च विद्यालय में 10:50 बजे, मॉडल विद्यालय में 11 बजे और कस्तूरबा विद्यालय में 11:15 बजे ध्वजारोहण होगा।आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के निर्धारित क्रम का पालन करने का निर्देश दिया गया है। समारोह को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया है। - Giridih News