
#महोबा - बारिश से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने ग्राम पलका में मौके पर पहुंचकर लिया जायजा । उन्होंने किसानों से संवाद कर फसल क्षति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ।
जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने ग्राम पलका मौजा में मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा किसानों से संवाद कर फसल क्षति एवं उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से बारिश के कारण प्रभावित फसलों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर फसलों का सर्वे किया जाए तथा क्षति का नियमानुसार आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने और वास्तविक क्षति को ही अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कराया जाएगा। संबंधित अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए फसल क्षति की स्थिति पर नजर रखें और किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति के सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखें। किसानों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
#mahoba #kisan #किसान #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026