मितौली (खीरी)। सावन माह के पावन अवसर पर सत्यम सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को कांवड़ियों का एक जत्था गंगाजल लेने के लिए मेहदी घाट के लिए रवाना हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के छोटे भाई रामखेलावन उर्फ छोटे भैया ने भगवान भोलेनाथ के ध्वज की पूजा-अर्चना कर तथा ध्वज फहराकर किया। उन्होंने सभी शिवभक्तों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यात्रा के दौरान "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से पूरा मितौली क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति-भाव से शिव भजनों का गायन करते हुए मेहदी घाट की ओर रवाना हुए।
समिति के संत राम की अगुवाई में निकले इस कांवड़ियों के जत्थे में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत कर उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
#NewsUpdate #highlights #Kheri