बस्तर की बाइक ट्रिप पर निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बस्तर की बाइक ट्रिप पर निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइकर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास रिद्धि की बाइक की एक ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
रिद्धि को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर से उनके परिवार और साथी बाइक राइडर्स में शोक की लहर है। घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर रिद्धि के साथ हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक है।
🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें l
#MumbaiBiker #Chhattisgarh #Dhamtari #Bastar #RoadAccident #BikeTrip #RoadSafety