
भिंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने किए 8 अधिकारियों के तबादले, 4 थानों को मिले नए प्रभारी*
आनंद सिंह कुशवाह✍️
भिंड जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा (भापुसे) ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी एक निरीक्षक (Inspector) और सात उप निरीक्षकों (SI) का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापनाएं सौंपी गई हैं।आमायन थाना: थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा को अमायन का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।भारौली थाना: लहार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक अभिषेक राय को थाना प्रभारी भारौली की कमान सौंपी गई है। वहीं, भारौली थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज रावत को थाना मेहगांव स्थानांतरित किया गया है असबार थाना: सिटी कोतवाली से उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी को असबार थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि असबार के वर्तमान थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश मिश्रा का तबादला थाना गोरमी किया गया है। गोहद एवं देहात थाना: मेहगांव थाने से उप निरीक्षक शैलेन्द्र गुर्जर को थाना गोहद तथा कंट्रोल रूम में पदस्थ उप निरीक्षक रेखा मिश्रा को थाना देहात भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।