Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

🔥 भामाशाहों व जनप्रतिनिधियों के साथ से संवरी MGGS छोटी उदेई की तस्वीर; 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से सम्पन्न! गंगापुर सिटी | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), छोटी उदेई (गंगापुर सिटी) में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि श्री बजरंगा पटेल (सरपंच प्रतिनिधि), श्री राधारमण जी शर्मा (से.नि. प्रधानाध्यापक), श्री हरिकेश मीना (से.नि. जॉइंट कमिश्नर सेलटैक्स), श्री भँवरसिंह मीना (से.नि. रीजनल मैनेजर), श्री हरिकेश मीना (से.नि. सहायक निदेशक उद्योग / SMC अध्यक्ष), श्री महेंद्र कुमार मीना (पूर्व सरपंच), श्री संतोषकुमार मीना (भामाशाह) सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 🌟 नन्हें कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति गीत, राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य, परेड एवं ध्वज सलामी की अद्भुत प्रस्तुति देकर उपस्थित ग्रामीणों का दिल जीत लिया। नन्हें बच्चों द्वारा महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्वांग में दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 🏫 प्रधानाचार्य प्रेमराज मीना ने प्रस्तुत किया सौंदर्यीकरण प्रतिवेदन प्रधानाचार्य श्री प्रेमराज मीना ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ के अभूतपूर्व सहयोग से स्कूल परिसर का कायाकल्प व भौतिक सौंदर्यीकरण हुआ है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल और अधिक आकर्षक व प्रेरणादायी बन चुका है। 🏆 प्रतिभावान विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं, मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामवासियों ने भी प्रधानाचार्य प्रेमराज मीना एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का नागरिक अभिनंदन किया। संचालन: श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा (व्याख्याता) एवं श्री ओमप्रकाश मीना। #jagattaknews #छोटीउदेई #GGC #school #live

Rajasthan, India | Aug 16, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

🔥 भामाशाहों व जनप्रतिनिधियों के साथ से संवरी MGGS छोटी उदेई की तस्वीर; 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से सम्पन्न! गंगापुर सिटी | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), छोटी उदेई (गंगापुर सिटी) में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि श्री बजरंगा पटेल (सरपंच प्रतिनिधि), श्री राधारमण जी शर्मा (से.नि. प्रधानाध्यापक), श्री हरिकेश मीना (से.नि. जॉइंट कमिश्नर सेलटैक्स), श्री भँवरसिंह मीना (से.नि. रीजनल मैनेजर), श्री हरिकेश मीना (से.नि. सहायक निदेशक उद्योग / SMC अध्यक्ष), श्री महेंद्र कुमार मीना (पूर्व सरपंच), श्री संतोषकुमार मीना (भामाशाह) सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 🌟 नन्हें कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति गीत, राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य, परेड एवं ध्वज सलामी की अद्भुत प्रस्तुति देकर उपस्थित ग्रामीणों का दिल जीत लिया। नन्हें बच्चों द्वारा महात्मा गांधी एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्वांग में दी गई प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 🏫 प्रधानाचार्य प्रेमराज मीना ने प्रस्तुत किया सौंदर्यीकरण प्रतिवेदन प्रधानाचार्य श्री प्रेमराज मीना ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ के अभूतपूर्व सहयोग से स्कूल परिसर का कायाकल्प व भौतिक सौंदर्यीकरण हुआ है, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल और अधिक आकर्षक व प्रेरणादायी बन चुका है। 🏆 प्रतिभावान विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं, मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामवासियों ने भी प्रधानाचार्य प्रेमराज मीना एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का नागरिक अभिनंदन किया। संचालन: श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा (व्याख्याता) एवं श्री ओमप्रकाश मीना। #jagattaknews #छोटीउदेई #GGC #school #live - Rajasthan News