
सिरसा के अलीकां पैक्स में 56 लाख की वित्तीय अनियमितता:तत्कालीन प्रबंधक की संलिप्तता मिली; खाद बेचकर नहीं जमा कराया कैश...
सिरसा जिले के गांव अलीकां की बहुउद्देश्यीय कृषि सहकारी समिति (पैक्स) में करीब 56 लाख रुपए का गबन पाया गया है। मामले में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर करीब 7 माह से जांच चल रही थी, जो अब पूरी हो गई। तत्कालीन प्रबंधक सोहन लाल की संलिप्ता पाई गई है। अब विभाग उनसे रिकवरी कराएगा और सरचार्ज लगाएगा।
जांच में पाया कि तत्कालीन प्रबंधक द्वारा सोसायटी में आई खाद को किसानों को बेच दिया गया, लेकिन उनका कैश हैफेड को जमा नहीं करवाया गया। ये कई दिनों तक खेल चला। एक तरह से खाद बेची और कैश अपनी जेब में रखा। चौटाला पैक्स की तरह ही रिकवरी कराई जाएगी। इससे जुड़ी इन अनियमितताओं की रिपोर्ट सहायक रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) डबवाली को सौंपी है।
जांच में खाद, कैश इन हैंड, कर्मचारियों की नियुक्ति और एरियर-वेतन से संबंधित मामलों में कुल 56 लाख रुपए की अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने इन मामलों में संबंधित लोगों से रिकवरी और सरचार्ज की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कर्मचारियों के बयान दर्ज किए
कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। एक सेल्समैन की 7.60 लाख रुपए के एरियर भुगतान में अनियमितता मिली है। संबंधित सेल्समैन ने एसआईटी को बताया कि उसने पैक्स से कोई राशि नहीं ली थी और न ही उसकी नियुक्ति हुई थी। हालांकि, तत्कालीन प्रबंधक सोहन लाल ने भुगतान किए जाने का दावा किया है।
ब्रांच मैनेजर बोले- करवाई जा रही रिकवरी
मामले में अलीकां पैक्स के कार्यकारी ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मेरे पास अलीकां का अतिरिक्त चार्ज है। हमारी ओर से रिकवरी करवाई जा रही है। सोसायटी में जो मेंबर थे, वे बुलाने पर आ रहे हैं। कुछ रिकवरी कराई गई है। यह गड़बड़ी खाद और कैश में की गई।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Aug 13, 2026