BSP के इकलौते राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद BSP का राज्यसभा में कोई सांसद नहीं रहेगा। लोकसभा में BSP पहले से ही शून्य पर है, 1989 में संसद में पहुंचने के बाद यह पहली बार होगा, जब पार्टी दोनों सदनों में पूरी तरह गैर-मौजूद होगी, BSP के लिए स्थिति इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब उसका एक भी विधायक नहीं है, BSP के सामने एक और बड़ी चुनौती चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों की स्थिति की होने वाली समीक्षा है। पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी खो सकती है, क्युकी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए तय मानदंडों को फिलहाल पूरा करते नज़र नहीं आ रही है, ऐसे में BSP की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो सकता है #Mayawati #Parliament #BSP #PrajatantraTV