कुआरी थाना क्षेत्र में 20.1 लीटर नेपाली शराब बरामद, बाइक सवार गिरफ्तार
अररिया के कुआरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरैया में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से 20.1 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब मोटरसाइकिल की सीट कवर और डिक्की में रखी गई थी। मामले में राम कुमार सिंह, पिता सुशील सिंह, निवासी मधुबनी, थाना कुआरी, जिला अररिया को पकड़ा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Araria #KuaariThana #KuarI #NepaliSharab #LiquorSeizure #BiharPolice #ArariaPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #PiExpressNews #PoliceAction #SharabBaramad #LocalNews
Araria, Araria | Oct 1, 2026