गांवों में मालिकाना हक, विकास की नई राह
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख वितरित किए। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और राज्य सरकार ने 10 लाख कार्ड वितरण का लक्ष्य तय किया है। ड्रोन सर्वे और आधुनिक मैपिंग से ग्रामीणों को संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक मिल रहा है, जिससे भूमि विवाद कम होने के साथ बैंक ऋण प्राप्त करना भी आसान हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार गांवों को अधिकार, आत्मनिर्भरता और विकास से जोड़ते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SwamitvaYojana #Chhattisgarh #RuralDevelopment