
हांसी से गुरुग्राम की भोंडसी भेजे गए सुरेश कोथ समेत कई किसान नेता, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
हांसी। जीवन कुंडु ह#त्या'कां#ड को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रदर्शन से जुड़े मामले में किसान नेता सुरेश कोथ समेत कई किसान नेताओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हिरासत के बाद उन्हें हांसी से गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजा गया है।
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल लोगों पर भी बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक,कल 15 अगस्त के दिन प्रदर्शन के मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों पर ह#त्या* के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद किसान संगठनों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। प्रदर्शन के दौरान सामने आए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने अलग-अलग आरोपों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।
अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 200 लोगों के खिलाफ दर्ज केस में आगे पुलिस की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है और न्यायिक हिरासत में भेजे गए किसान नेताओं को आगे अदालत से क्या राहत मिलती है।
फिलहाल, जीवन कुंडु ह#त्या'कां*ड से जुड़ा यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और भी कार्रवाई होने की संभावना है।