नीतीश संवाद में जीविका के 20 साल बेमिसाल, जीविका दीदियों का हुआ सम्मान
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police Randhir Kumar Soni Rinki Kumari
शेखपुरा, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सम्राट भवन, शेखपुरा में “नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री स्वेता गुप्ता, विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक पुष्पंजय कुमार, विधान परिषद सदस्य ललन प्रसाद,मुखिया रिंकी कुमारी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने जीविका दीदियों के सशक्तिकरण में नीतीश कुमार के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हजारों जीविका दीदियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।