
स्कूल के पास तेज रफ्तार कार को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल
फरीदाबाद | सेक्टर-89
श्री चैतन्य स्कूल, सेक्टर-89, फरीदाबाद के पास एक लाल रंग की Honda City को कथित तौर पर तेज गति एवं लापरवाही से चलाए जाने को लेकर एक फेसबुक फॉलोअर ने A2Z News Update से शिकायत साझा की है।
फॉलोअर के अनुसार, वाहन चलाने का तरीका असुरक्षित प्रतीत हुआ, जिससे स्कूल के आसपास मौजूद विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हुई।
फॉलोअर ने वाहन के पंजीकरण, बीमा और नंबर प्लेट को लेकर भी कुछ सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन जानकारियों की A2Z News Update द्वारा स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फॉलोअर ने संबंधित विभाग से अनुरोध किया है कि वाहन के पंजीकरण, वैध बीमा, नंबर प्लेट तथा अन्य दस्तावेजों की आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर जांच की जाए। यदि जांच में किसी नियम का उल्लंघन पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
📌 A2Z News Update की अपील:
स्कूलों के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और विद्यार्थियों एवं आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
यदि संबंधित वाहन चालक/मालिक या कोई अन्य पक्ष इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहता है, तो A2Z News Update उसका पक्ष भी उचित स्थान के साथ प्रकाशित करेगा।
नोट: यह खबर हमारे एक फेसबुक फॉलोअर द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर है। वाहन से संबंधित आरोपों एवं दस्तावेजों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा किया जाना शेष है।
#Faridabad #Sector89 #SchoolSafety #RoadSafety #TrafficSafety #HondaCity #FaridabadNews #LocalNews #A2ZNewsUpdate #PublicSafety #TrafficRules