
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु उपहार भवन में ‘संगम–गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के ब्रह्माकुमारीज परिवार से जुड़े 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने वरिष्ठजनों को तिलक, पुष्प, दुपट्टा, मुकुट-ताज एवं वरदान कार्ड भेंट किए। इस दौरान नृत्य, गीत, कविता, ध्यान एवं रास नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां हुईं, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेवा केंद्र की संचालिका बीके बिंदु दीदी ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को दिशा देते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, गरिमा और पीढ़ियों के बीच प्रेम एवं सामंजस्य को बढ़ावा देना रहा।
#Mirzapur #InternationalOlderPersonsDay #BrahmaKumaris #SeniorCitizens #Sangam #मिर्जापुर #अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #वरिष्ठनागरिक #ब्रह्माकुमारीज #TodayMirzapur