Public App Logo
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने मा. जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मा. जिलाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी के आदेश पर वाद संख्या 2767/2025, सरकार बनाम राजदीप यादव में कार्रवाई करते हुए राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया। आदेश के अनुपालन में थाना रामपुर मांझा पुलिस ने अभियुक्त के घर पहुंचकर मुनादी कराई और उसे निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश से अवगत कराया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #ghazipur #LatestNews #rampurmazha - Chandauli News