#रामनगर पुलिस की तत्परता से #पर्यटक युवती को मिला खोया #मोबाइल।
#पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ नैनीताल जनपद के #रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थी। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया, जिसके संबंध में युवती द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना पुलिस को भी शिकायत की गई।
#सूचना प्राप्त होने पर नैनीताल पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।
#मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस द्वारा उसे सकुशल पर्यटक अंजली के सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर युवती ने नैनीताल उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
#Ramnagar #uttarakhand #nainital