Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भटरोग में राज्य सहकारी बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी पांवटा साहिब, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सतोंन शाखा द्वारा ग्राम पंचायत कैंपेनिंग अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत पोका के भटरोग गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतोंन बहुउद्देशीय सहकारी सभा के अध्यक्ष खजान सिंह चौहान ने की। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक सतोंन शाखा के शाखा प्रबंधक माम चंद शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न बचत एवं ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक आम लोगों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण योजना, सशक्त महिला ऋण योजना सहित बैंक की अन्य ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोका के वार्ड सदस्य राजेश कुमार चौहान एवं श्रीमती बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों में बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 6, 2026

MORE NEWS