🐄 क्षीर धारा ग्राम योजना को मिली रफ्तार, कलेक्टर विकास मिश्रा पहुंचे गाँव... पशुपालकों से किया सीधा संवाद!
Description
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्टर विकास मिश्रा ने रामपुर नैकिन विकासखंड के ग्राम भेलकी 820 एवं हर्दिहा का दौरा कर ग्रामीणों एवं पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने उन्नत पशुपालन, कृत्रिम गर्भाधान, हरे चारे की खेती, नियमित टीकाकरण और डेयरी व्यवसाय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। ग्रामीणों की बैंक ऋण संबंधी समस्याओं पर भी तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि भविष्य में स्थानीय स्तर पर उत्पादित दूध सांची के माध्यम से सरकारी योजना के तहत बच्चों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
क्या आपको लगता है कि ऐसी योजनाओं से जिले के पशुपालकों की आय में वास्तविक बढ़ोतरी होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #RampurNaikin #KsheerDharaYojana