
#रसोई में कहासुनी के बाद मां के सिर पर #स्टील के जग से वार, महिला गंभीर घायल
#जोगिंद्रनगर की वल्ह पंचायत के #बनौण (डलाणा) गांव में सोमवार को रसोई में हुई कहासुनी के बाद एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटी ने अपनी मां मीरा ठाकुर के सिर पर स्टील के जग से वार कर दिया।
#हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने सिर पर पांच से अधिक टांके लगाए।
#जानकारी के अनुसार, मीरा ठाकुर रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान बेटी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटी ने स्टील के जग से सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता संसार चंद भी घायल हुए हैं।
#पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 42 वर्षीय बेटी का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उसने कुछ समय से दवाएं लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया।
#सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर नियमानुसार जांच की जा रही है।