अर्थी पर पिता की लाश, हाथ में सादा कागज: संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने पार की बेशर्मी की सारी हदें!
लखनऊ से एक ऐसा शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर इंसानियत पर से भरोसा उठ जाए। जिस इकलौते बेटे के कंधे पर पिता की अर्थी उठनी थी, उसी ने लालच में अंधी होकर एक घिनौनी हरकत कर डाली।
👉 क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के रहीमाबाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग छत्रपाल के निधन के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तब अर्थी पर पड़े शव के पास जाकर उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने सादे कागज पर पिता के अंगूठे के निशान लेने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
👉 क्यों किया ऐसा?
मृतक की बेटी सुमन के मुताबिक, महेंद्र और उसकी पत्नी ने साल 2023 में ही बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वे बेटियों के पास रहने को मजबूर थे। पिता के पास साढ़े छह बीघा जमीन थी, जिसमें से उन्होंन�