सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन | 752 लीटर शराब जब्त, 117 क्विंटल महुआ लहान नष्ट | 17 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी पुलिस ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत 22 प्रकरण दर्ज किए गए और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 752 लीटर देशी-विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त की, जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 117 क्विंटल से अधिक महुआ लहान, भट्टियां और ड्रम नष्ट किए गए।
सबसे बड़ी कार्रवाई सिवनी के गंज-कुचबंदिया क्षेत्र में हुई, जहां 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया। इसके बाद दोबारा कार्रवाई में 25 क्विंटल लहान नष्ट किया गया।
वहीं कोतवाली पुलिस ने एक खंडहर मकान से 362 लीटर देशी-अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। केवलारी क्षेत्र में बोलेरो से 232 लीटर शराब बरामद की गई।
Chhapara, Seoni | Sep 30, 2026