बिलासपुर:जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बिलासपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढ़वाल ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नविश भारद्वाज, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षी शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता तथा सिविल न्यायाधीश-सह-जेएमएफसी राघव गुप्ता सहित बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्तागण और न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #HimachalPradesh #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #15August #DistrictCourtBilaspur #FlagHoisting #BilaspurNews #HimachalNews