गांधी जयंती पर 07 बंदी हुए रिहा.
अच्छे आचरण के कारण 07 बंदियों को मिला सजा में छूट का लाभ.
___________________________
केन्द्रीय जेल रीवा से गांधी जयंती पर 07 बंदियों को रिहा किया गया। अच्छे आचरण के कारण इन बंदियों को सजा में छूट का लाभ दिया गया। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर इन बंदियों को छूट का लाभ देकर रिहा किया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने बताया कि सभी बंदियों के परिजनों को इस संबंध में समय पर सूचना दे दी गई थी। गांधी जयंती पर सभी रिहा बंदी अपने परिजनों के साथ प्रसन्न होकर घर गए। गांधी जयंती पर रिहा होने वाले बंदियों में शहडोल जिले के दो बंदी, अनूपपुर जिले के 02 बंदी तथा सिंगरौली जिले तीन बंदी को रिहा किया गया है। ये सभी बंदी आजीवन कारावास की सजा प्राप्त थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#महात्मा_गांधी_जयंती #MahatmaGandhiJayanti
#Rewa #रीवा