#अलीगढ़ में युवक से मारपीट और अमानवीय व्यवहार सिर-मूंछ मुंडकर पेड़ से बांधने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन,सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय,अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव में युवक के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में युवक का सिर और मूंछ मुंडवाकर पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को सूचना मिलने के बाद जांच की गई। मामले में उमेश, जोगेंद्र, ऋषीपाल, अनीता, शकुंतला देवी, फूदी और अंजली, सभी निवासी दुभिया बंजारा, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।
#Aligarh #Akrabad #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews
Koil, Aligarh | Sep 27, 2026