पटना के मनेर स्थित मनेर थाना के 20 एएसआई पदोन्नति होकर एसआई बन गए हैं। जिसे लेकर मनेर थाना के परिसर में पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार और दानापुर टू डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई दी। इस दौरान मनेर थाना के एएसआई प्रेमचंद पासवान, फूलचंद पासवान, मोहम्मद जियाउद्दीन, संजय पासवान समेत 20 लोग पदोन्नति होकर एसआई बन गए। मौके पर मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, एसआई संजय चोधरी, अफसर अली सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। #patnapolice #Promotion #asitosi #cityspWest #dspdanapur #manersho #trendingpost #LatestNews
Maner, Patna | Sep 26, 2026