
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान, युवाओं ने दिया संवेदनशीलता का संदेश
सोनीपत, हरियाणा। मेरा युवा भारत, सोनीपत (नेहरू युवा केंद्र, सोनीपत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मबीर मलिक (योगी) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी ईश्वर सिंह राठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और समाज में उनके अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मबीर मलिक ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल और सम्मान केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का नैतिक दायित्व है।
समाज कल्याण अधिकारी ईश्वर सिंह राठी ने वृद्धजनों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से कमल, अंकुश, नैंसी एवं नेहा सहित युवा स्पोर्ट्स क्लब और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और युवा पीढ़ी को उनके प्रति संवेदनशील बनाने का संदेश दिया गया।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण