#BREAKING: नशीला पदार्थ रखने व बेचने के आरोप में सुजीत कुमार गिरफ्तार
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ रखने व बेचने के आरोप में एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुजीत कुमार (26) के रूप में हुई है। वह नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के कतलुपुर गांव निवासी मथुरा प्रसाद का पुत्र है। वर्तमान में पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधाचक रोड स्थित प्रभु प्रसाद के मकान में किराये पर रहता था।
पुलिस के अनुसार, मखदुमपुर थाना कांड संख्या 756/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 में आरोपित नामजद था। मामले में बीएनएस की धारा 111(4) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(ए), 8/20(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
#BreakingNews #Makhdumpur #JehanabadNews #Jehanabad #puchoindia