
अजय खुंडिया को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे प्रदेश में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अजय खुंडिया को हरियाणा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं अनुसूचित जाति समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर इस निर्णय का स्वागत किया और इसे संगठन को नई दिशा देने वाला फैसला बताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजय खुंडिया एक सक्रिय, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, समाज के प्रति संवेदनशीलता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद की शैली उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उपयुक्त बनाती है।
युवाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय खुंडिया के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा, संगठन की नीतियों और केंद्र एवं हरियाणा।
Ajay Himachal News
Chamba, Chamba | Aug 9, 2026