मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 ग्राम चिट्टे के साथ एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के पास नाकाबंदी के दौरान कार समेत आरोपी को दबोचा। आरोपी मंडी के धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह जोगिंद्रनगर क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा था।