Public App Logo
आज रांची रोड, रेडमा स्थित हेरिटेज टोयोटा शो रूम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। पूरे परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हेरिटेज टोयोटा शोरूम के जीएम अभय तिवारी सहित बिरेंद्र कुमार, रंजन पाठक, अमित कुमार, राजा सोनी और विनोद आनंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। परिसर में तिरंगे के रंगों से बनाई गई सुंदर रंगोली और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बच्चों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। हेरिटेज टोयोटा परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन के माध्यम से देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। हमें अपने देश की तरक्की, एकता और भाईचारे के लिए हमेशा योगदान देना चाहिए - Garhwa News