Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

श्रावणी मेले के लिए मधेपुरा का सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर तैयार: 30 जुलाई से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान, जानिए किस रास्ते से मिलेगी मंदिर में एंट्री" न्यूज़ डेस्क: कोसी संचार श्रावण महीने की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और इसके साथ ही बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए मधेपुरा जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और दौरान नारियल विकास बोर्ड से दुर्गा चौक तक सभीपार्किंग प्लान लागू किया है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो। विश्वप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान हर रविवार शाम 7 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मधेपुरा की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन निर्धारित मार्ग से मवेशी हाट पार्किंग तक जा सकेंगे, जबकि टेम्पो और अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों को नारियल विकास बोर्ड तक ही अनुमति मिलेगी। इनके लिए सुखासन रोड और अशोक वाटिका परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गम्हरिया, पिपरा, शंकरपुर, लालपुर, रामपट्टी और अन्य इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। वहीं, दुर्गा चौक से मंदिर की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने मालवाहक और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट भी निर्धारित किए हैं, ताकि मंदिर क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, केवल निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Gamharia, Madhepura | Jul 28, 2026

MORE NEWS

जिला सहित विभिन्न प्रखंडों में हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
#IndependenceDay #स्वतंत्रता दिवस#independencedaycelebration #independencedayindia #IndependenceDaySale #madhepurabihar

जिला सहित विभिन्न प्रखंडों में हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस #IndependenceDay #स्वतंत्रता दिवस#independencedaycelebration #independencedayindia #IndependenceDaySale #madhepurabihar

Gamharia, Madhepura | Aug 15, 2026

जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में निकली ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा

राजीव कुमार | गम्हरिया, मधेपुरा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रखंड परिसर गम्हरिया से सूर्यगंज बाजार होते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय, सूर्यगंज तक प्रभात फेरी सह पदयात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली यात्रा में अधिकारी, कर्मी, जीविका दीदियां और स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

विद्यालय परिसर में डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रतीक बताया। मौके पर डीडीसी अनिल बसाक, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ स्नेहा सागर सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#Tirangayatra #gamhariyamadhepura #DMmadhepura

जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में निकली ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा राजीव कुमार | गम्हरिया, मधेपुरा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रखंड परिसर गम्हरिया से सूर्यगंज बाजार होते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय, सूर्यगंज तक प्रभात फेरी सह पदयात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली यात्रा में अधिकारी, कर्मी, जीविका दीदियां और स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। विद्यालय परिसर में डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रतीक बताया। मौके पर डीडीसी अनिल बसाक, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ स्नेहा सागर सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। #Tirangayatra #gamhariyamadhepura #DMmadhepura

Gamharia, Madhepura | Aug 13, 2026