
#राठ: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों का धरना, कार्य बहिष्कार कर जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
राठ। लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रिंस यादव के नेतृत्व में शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा।
ज्ञापन में लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण और पदोन्नति सूची जारी करने समेत कई मांगें उठाईं। तहसील अध्यक्ष प्रिंस यादव ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
लेखपालों ने आरोप लगाया कि आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें संबंधित पटल से नहीं हटाया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
धरने का संचालन उपमंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान जयप्रकाश, लोकेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र बहादुर, रामगोपाल, रघुवीर सिंह, पुनीत कुमार, भरत कुमार, आरती गुप्ता, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, मोनिका राजपूत समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔄 Share करके खबर दूसरों तक पहुंचाएं
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें
📲 राठ की हर जरूरी खबर के लिए Rath Times को Follow जरूर करें।
#RathTimes #राठ #लेखपाल #लेखपालसंघ #धरना #प्रदर्शन #उत्तरप्रदेश #UPNews #HamirpurNews #RathNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews
Rath, Hamirpur | Oct 3, 2026