
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
________________
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर प्रतिवर्ष 23 जनवरी को प्रदान किया जाता है पुरस्कार, पूरे वर्ष किए जा सकते हैं नामांकन
________________
खरगोन 11 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग एवं गृह सचिव, भारत सरकार के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 जनवरी को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संस्थाएं इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर स्व-नामांकन एवं तृतीय पक्ष नामांकन की सुविधा उपलब्ध है।
जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अधिकाधिक संख्या में नामांकन प्रस्तुत करने की अपील की है। नामांकन पूरे वर्ष किया जा सकता है।
#JansamparkMP #khargone