
सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा
शहडोल जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी
===
जिले से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन सेवा संकल्प यात्रा के वाराणसी से वड़नगर तथा वड़नगर से वाराणसी रूट के कार्यक्रम जारी किए गए हैं। जन सेवा संकल्प यात्रा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रूट क्रमांक 03 में जयसिंहनगर एवं अमझोर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
वड़नगर से वाराणसी यात्रा के रूट क्रमांक 03 के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे टेटका मोड़ पर यात्रा का आगमन एवं स्वागत होगा। इसके बाद जयसिंहनगर में आगमन एवं स्वागत, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान एवं फल वितरण के कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात भोजन के बाद यात्रा अमझोर पहुंचेगी, जहां स्वागत एवं चौपाल का आयोजन होगा और आगे हर्दी के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
रूट क्रमांक 01 में शहडोल में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
वड़नगर से वाराणसी रूट क्रमांक 01 के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को अमरहा में आगमन एवं स्वागत, सिंहपुर में आगमन एवं स्वागत के बाद यात्रा शहडोल पहुंचेगी। लल्लू सिंह चौक पर यात्रा का स्वागत एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद बाणगंगा मेला मैदान के पास स्थित सामुदायिक भवन में स्वच्छता कर्मी सम्मान समारोह आयोजित होगा। शाम को यात्रा पकरिया पहुंचेगी, जहां स्वल्पाहार एवं भोजन के बाद धनपुरी के इंडोर स्टेडियम में रात्रि विश्राम होगा।
02 अक्टूबर को धनपुरी में पौधारोपण और केशवाही में जन चौपाल
02 अक्टूबर 2026 को सुबह धनपुरी इंडोर स्टेडियम में प्रातः जागरण, चाय एवं जलपान के बाद इंडोर स्टेडियम के पास पौधारोपण कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा बकहो पहुंचेगी, जहां स्वागत एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। यात्रा आगे केशवाही पहुंचेगी, जहां जन चौपाल एवं भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पश्चात यात्रा बेलिया छोट के लिए प्रस्थान करेगी।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol