बिलासपुर:गरा फोरलेन पर 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार
नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसडीटी बिलासपुर की टीम ने गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान किरतपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 10.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हुसनदीप सिंह (27) पुत्र कंवलजीत सिंह, निवासी फतेहगढ़ जुड़िया रोड, कमला देवी एवेन्यू, अमृतसर तथा गुरप्रीत सिंह (27) पुत्र अजीत सिंह, निवासी गुलमोहर एवेन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस अब जांच कर रही है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
#Bilaspur #BilaspurPolice #Gara #Chitta #Heroin #NDPSAct #Amritsar #DrugBust #PoliceAction #DrugFreeHimachal #NashaVirodhiAbhiyan #HimachalPolice #CrimeNews #BilaspurNews #HimachalNews #HimachalPradesh #DrugTrafficking #UTHimachal #UniqueTodayNews #HPNews