
#भोपाल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अचानक सभी कार्यक्रम निरस्त होने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। शाह गोपालक सम्मेलन के बाद होटल ताज लौटे और वहां से बाहर नहीं निकले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक और पत्रकार वार्ता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जाने के बजाय खुद को लगभग छह घंटे होटल के कमरे में कैद रखा। मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके स्थान पर कार्यक्रमों में भेजा गया, जिससे राज्य में कुछ बड़े नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और अमित शाह की एक तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें दोनों के बीच दूरियां साफ देखी जा सकती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह दावा किया जा रहा है कि शाह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ऑनलाइन चर्चा में व्यस्त थे, लेकिन छह घंटे तक बंद कमरे में रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल भाजपा खेमे में सन्नाटा पसरा है और घटनाक्रम के पीछे के असली कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
#breakingnewswala #BhopalPolitics #भोपालNews #AmitShah #MadhyaPradesh #PoliticalDrama #BJP #BNWTV
Indore, Indore | Oct 3, 2026